सांसद ने सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से किया मुलाकात
1 min readधौलपुर राजस्थान।
करौली धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भजनलाल जाटव ने शनिवार को धौलपुर दौरे पर पहुंचे अपने दौरे के दौरान आज सांसद ने सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और जिले की समस्याओं को लेकर चर्चा की इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की और जिले में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान को लेकर गहरी चिंता जताई सांसद जाटव ने राज्य सरकार से मांग की कि जिले में किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके उन्होंने कहा कि खराब मौसम के चलते किसानों की फसलें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं ऐसे में प्रशासन को तत्काल प्रभाव से सर्वे कराकर मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
इसके साथ ही सांसद ने सड़क दुर्घटना में कांस्टेबल संदीप शर्मा की मौत होने पर सांसद ने कहा कि कांस्टेबल संदीप शर्मा अपराधी धर्मेंद्र उर्फ लुक्का को 3 सितंबर को नागौर की परबतसर जेल से धौलपुर ला रहे थे जयपुर आगरा हाईवे पर दौसा के पास उनकी गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई हादसे में संदीप शर्मा की मौत हो गई इस दौरान पति की मौत से दुखी पत्नी राधा शर्मा ने 4 सितंबर को मानसिक आघात में जहरीला पदार्थ पी लिया था जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस पर सांसद ने कहा कि कांस्टेबल सतीश शर्मा को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए और उनके दोनों बच्चों की उम्र होने पर दोनों को सरकारी नौकरी भी मिलनी चाहिए। और इसके साथ ही सांसद ने जिले की बदहाल सड़कों पर भी सवाल उठाए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन को इस दिशा में तुरंत कार्यवाही करने की मांग की
सांसद जाटव ने नगर परिषद और जलदाय विभाग की कार्यप्रणाली पर भी जमकर सवाल खडे किये उन्होंने कहा कि शहर में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से विफल हो चुका है जिसके कारण बरसात के दिनों में लोगों को जलभराव की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है उन्होंने प्रशासन को चेताया कि यदि समय रहते इस दिशा में कोई समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता जन आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे सांसद के आगमन पर कांग्रेस सेवादल की जिला अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित , कांग्रेस प्रवक्ता धनेश जैन ,कांग्रेस सेवादल महासचिव अभिषेक यादव, एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए स्थानीय समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा सांसद ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि वे संसद और प्रशासनिक स्तर पर इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

