भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े की कार्यशाला बैठक का आयोजन
1 min readधौलपुर राजस्थान।
भारतीय जनता पार्टी आज दिनांक 14 सितंबर मंडल जाटोली की सेवा पखवाड़े की कार्यशाला बैठक का आयोजित किया गया कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं विधानसभा संयोजक धीर सिंह जादौन रहे विशिष्ट अतिथि विधानसभा प्रभारी मुकेश हनुमान पूरा मंडल प्रभारी, नंदकिशोर शुक्ला रहे जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सक्सैना ने की संचालन भारत सिसोदिया ने किया सभी का धन्यवाद मनोज सिसोदिया ने दिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जादौन ने बताया कि 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में ब्लड डोनेशन करना है प्रत्येक बुथ पर स्वच्छता अभियान चलाना 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाएगी सेवा पखवाड़े में अनेक कार्यक्रम तय किए गए जिनको बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगाl बैठक में हाकिम सिंह लोधा, राजकुमार लोधा, गजेंद्र सिंह, मोहन सिंह कुशवाहा, मनोज लोधा, अर्जुन सिंह बघेल, धर्म सिंह, अजीत, बनवारी लाल, भीम सिंह लोधा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
l ब्यूरो विजय शर्मा

