शर्मसार कर देने वाली घटना 15 दिन की जिंदा बच्ची को नदी किनारे मिट्टी में कलयुगी ने किया दफन ग्रामीणों ने निकाला बाहर
1 min readशाहजहांपुर में 15 दिन की जिंदा बच्ची को नदी किनारे मिट्टी में दफन कर दिया गया। बच्ची का एक हाथ किसी तरह से मिट्टी से बाहर आ गया। हाथ का पंजा नोचा गया था। उससे खून भी निकल रहा था। तभी एक बच्चे ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी। उसने पास जाकर देखा, तो उसे हाथ दिखा। बच्चा दौड़ता हुआ गांव वालों के पास गया और उन्हें इस बारे में बताया।
इस पर गांव वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मिट्टी से निकाला। उसे तुरंत राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची की हालत गंभीर है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है, जिससे बच्ची को दफनाने वाले का पता लग सके।

