February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विभागीय योजनाओं की पहुंच आमजन तक हो सुलभ :- जिला कलक्टर

1 min read
Spread the love

विभागीय योजनाओं की पहुंच आमजन तक हो सुलभ – जिला कलक्टर
विरौंधा में आयोजित रात्रि चौपाल में जिला कलक्टर ने सुने आमजन के परिवाद
धौलपुर,

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक आमजन को योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य अनुरूप आयोजित की जा रही जिला कलक्टर की रात्रि चौपालों में परिवेदनाओं के समाधान के साथ योजना अंतर्गत पात्र लोगों को लाभान्वित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम पंचायत बिरौंधा में रात्रि चौपाल आयोजित हुई ।
इस दौरान जिला कलक्टर ने आत्मीयता पूर्वक एक-एक कर आमजन की परिवेदनाओ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी से तथ्यात्मक जानकारी लेते हुए नियमानुसार त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए । उन्होंने बंद राशनकार्ड पुनः चालू करवाने के परिवाद पर उन्होंने कहा कि डीलर अथवा ए ई मित्र के माध्यम से ही केवाईसी करवाने उपरांत आपका राशन चालू हो जाएगा। एक दिव्यांग व्यक्ति का राशनकार्ड डिलीट होने का परिवाद मिलने पर उन्होंने मौके पर ही जिला रसद अधिकारी को परिवाद निस्तारण के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम जाटोली के परिवादी पिंचू की राशन कार्ड संबंधी शिकायत का भी मौके पर निस्तारण कराया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना के परिवाद मिलने पर उन्होंने कहा कि अभी पोर्टल बंद है पोर्टल चालू होने पर पुनः आवेदन करें। नवले का पूरा एवं गोधनपुरा में श्मशान घाट की बाउंड्री वॉल का परिवाद मिलने पर ग्राम विकास विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा के ग्राम विकास योजनाओं के तहत शमशान घाट की बाउंड्री वॉल कराया जाना समिश्चित करें।
प्रधानाध्यापक द्वारा परिवाद प्रस्तुत किया गया कि अधिक वर्षा के कारण उच्च माध्यमिक विद्यालय कमरे जर्जर अवस्था में है उनकी मरम्मत कराई जाए। इस पर जिला कलक्टर ने कहा के ऐसे जर्जर विद्यालयों के प्रस्ताव एसडीआरएफ में भिजवा दिए हैं। राशि आने पर मरम्मत कर के कर कराए जाएंगे। आमजन द्वारा सड़क पैचवर्क कराए जाने का परिवाद दिया जिस पर उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पेचवर्क कार्य करने के निर्देश दिए। कैटल शेड के प्रार्थना पत्र मिलने पर उन्होंने विकास अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा के जिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद से संपर्क कर कैटल शेड के कार्य स्वीकृत करवाना सुनिश्चित करें। रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पात्रजन संबंधित विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी लेकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं एवं अन्य को भी लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें । उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण जो फसल खराबा हुआ है उसका ई-गिरदावरी करवाकर शीघ्र ही लाभान्वित किया जाएगा । उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बरसात समाप्त होने के साथ मौसमी बीमारी का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे समय पर रहते चिकित्सक की सलाह ले तथा मौसमी बीमारियों से बचाव करें। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ग्रामीण सेवा शिविर में प्रथम सप्ताह में प्रत्येक पंचायत समिति की दो दो पंचायत में का आयोजन किया जा रहा है, उसमें अधिकार अधिक भाग लेकर लाभ उठाए। रात्रि चौपाल के दौरान उपखंड अधिकारी साधना शर्मा तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *