February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामे के माध्यम से हुआ कुल 6855 प्री-लिटीगेशन एवं लंबित प्रकरणों का निस्तारण

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान।

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धौलपुर

राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामे के माध्यम से हुआ कुल 6855 प्री-लिटीगेशन एवं लंबित प्रकरणों का निस्तारण
लोक अदालत के माध्यम से शादीशुदा जोडे का हुआ पुनर्मिलन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के आदेशानुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13.09.2025 को प्रीति नायक एमएसीटी न्यायाधीश के द्वारा तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्जलित करके किया गया।
रेखा यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) धौलपुर ने बताया कि धौलपुर जिले में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु कुल 11 बैंचों का गठन किया गया है। धौलपुर मुख्यालय पर 5 बैंचों का गठन किया गया है जिसमें स्थायी लोक अदालत धौलपुर एवं उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग धौलपुर के प्रकरणों हेतु बैंच संख्या 01, मोटर दुर्घटना दावा आधिकरण हेतु बैंच संख्या 02, न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटुु जेजेबी धौलपुर के प्रकरणों हेतु बैंच संख्या 03, प्रो-बोनो न्यायालय हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट धौलपुर, न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 1/2/3 के प्रकरणों की सुनवाई हेतु बैंच संख्या 4 गठित की गई है। प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों हेतु बैंच संख्या 05 गठित की गई है, इसी प्रकार सैंपऊ मुख्यालय हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट सैंपऊ की बैंच संख्या 06 गठित की गई है।
इसी प्रकार ताल्लुका बाड़ी मुख्यालय पर 04 बैंचों का गठन किया गया है जिसमें बैंच संख्या 01 सेशन न्यायालय एवं प्री लिटिगेशन प्रकरणों हेतु, बैंच संख्या 02 मजिस्ट्रेट न्यायालयों बाड़ी हेतु गठित की गई है एवं बैंच संख्या 03 न्यायिक मजिस्ट्रेट बसेडी के लिए गठित की गई है एवं बैंच संख्या 04 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सरमथुरा के लिए गठित की गई है। ताल्लुका राजाखेड़ा मुख्यालय हेतु बैंच संख्या 01 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट राजाखेड़ा के लिए गठित की गई है।
सचिव रेखा यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु धौलपुर जिले में विभिन्न न्यायालयों में लंबित 5667 प्रकरणों को चिन्हित किया गया। धौलपुर जिले में स्थित विभिन्न न्यायालयों में राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण 1579, एन.आई.एक्ट के 52 राशि 4540000 धन वसूली के 7 राशि 1073545, अन्य सिविल मामले 58, एम.ए.सी.टी के 49 राशि 22460000, वैवाहिक विवाद 145, भरण-पोषण 219, राशि 6128500, जनउपयोगी सेवाओ संबंधी विवाद 27, उपभोक्ता फोरम के 6, समस्त राजस्व मामले 1593, निरोधात्मक कार्यवाही के 1216 इस प्रकार कुल 4951 लंबित मामलों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत मंे किया जाकर कुल 34202045/- रूपये राशि का अवार्ड पारित किया गया। इसके साथ ही प्री-लिटिगेशन के बैंक ऋण, टेलिफोन बिल के विवाद व अन्य सिविल विवाद के कुल 1904 प्रकरण निस्तारित किये गये।
पारिवारिक न्यायालय धौलपुर के एक प्रकरण के दोनों पक्षकारों (पति-पत्नि) के मध्य शादी के एक साल बाद से ही मन-मुटाव चालू हो गया इसी प्रकार पारिवारिक न्यायालय के एक ओर प्रकरण में भी दोनों पक्षकरों (पति-पत्नि) के मध्य भी शादी के बाद से ही मन-मुटाव चल रहा था, उक्त दोनों दम्पत्तियों के मध्य लोक अदालत की भावना से समझाइश कराई गई। समझाइश सफल रही जिसके फलस्वरूप दोनों दंपत्ति पुनः एक साथ रहने के लिए राजी हुए तथा उन दोनों दम्पत्तियों को बैंच के समक्ष माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनके सुखमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं, जिसके लिए दोनों पक्षकारों ने लोक अदालत बैंच का आभार व्यक्त किया।
लोक अदालत के दौरान न्यायिक अधिकारीगण स्थाई लोक अदालत धौलपुर सुरेश प्रकाश भट्ट, न्यायाधीश एमएसीटी धौलपुर प्रीति नायक, सचिव डीएलएसए रेखा यादव, शैला फौजदार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धौलपुर, न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन मीणा, साधना शर्मा उपखंड अधिकारी धौलपुर, अध्यक्ष अभिभाषक संघ धौलपुर प्रशांत हुण्डावाल, अधिवक्तागण एवं स्थाई लोक अदालत के सदस्य मौजूद रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *