ठगी के आरोप में फंसे आरिफ आब्दी, 3 साल पहले ही पार्टी से निकाला, अब कांग्रेस से कोई संबंध नहीं
1 min readठगी के आरोप में फंसे आरिफ आब्दीः 3 साल पहले ही पार्टी से निकाला, अब कांग्रेस से कोई संबंध नहीं
अयोध्या में ठगी के आरोप में फंसे आरिफ आब्दी को लेकर कांग्रेस पार्टी ने स्थिति स्पष्ट की है। कांग्रेस पार्टी के अयोध्या महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि मीडिया में आरिफ आब्दी को पूर्व कांग्रेसी नेता बताया जा रहा है। यह गलत है।
गौतम ने बताया कि कांग्रेस ने आरिफ आब्दी को उनके व्यवहार के कारण 3 साल पहले ही पार्टी से निकाल दिया था। उन्होंने कहा कि आरिफ जिस पार्टी के नेताओं के साथ रहते हैं और जिनका प्रचार करते हैं, उन्हें उसी पार्टी का नेता कहा जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि 70 से अधिक नेता कांग्रेस से भाजपा में गए हैं। उनका नाम लेकर कांग्रेस को बदनाम करना उचित नहीं है। गौतम ने मांग की कि यदि पीड़ित के साथ ठगी हुई है तो इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। अगर आरिफ आब्दी दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही अगर पीड़ित पक्ष ने गलत शिकायत की है तो उस पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

