February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

21 से 23 सितम्बर तक कांग्रेस सेवादल का संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

धौलपुर में 21 से 23 सितम्बर तक कांग्रेस सेवादल का संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर

धौलपुर।

जिला कांग्रेस सेवादल धौलपुर के तत्वावधान में 21 से 23 सितम्बर तक हिना रिसोर्ट, सैपऊ रोड पर तीन दिवसीय आवासीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा।

जिला कांग्रेस सेवादल की जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित ने शिविर को लेकर प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण दिया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हेम सिंह शेखावत, राजस्थान सह प्रभारी चिंरजीवी राव, संगठन महासचिव ललित तूनवाल, हरसहाय यादव (चेयरमेन, ओबीसी विभाग, प्रदेश कांग्रेस कमेटी), एम.डी. चोपदार (चेयरमेन, अल्पसंख्यक विभाग, राजस्थान) तथा राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमेन को विशेष आमंत्रण प्रदान किया गया है।

शिविर में जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे और संगठन की मजबूती, प्रशिक्षण तथा सेवादल की विचारधारा पर मंथन करेंगे।

विजय कुमार शर्मा ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *