February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार और अभद्र व्यवहार का लगाया गंभीर आरोप

1 min read
Spread the love

ग्राम पंचायत मूकेरा में ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप

बांदा

ग्राम पंचायत मूकेरा, ब्लॉक नरैनी, जिला बांदा के ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान चंद्र कुमार पर सरकारी कार्यों में बड़े पैमाने पर घोटाले और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए हैं। जिलाध्यक्ष मोहन प्रताप सिंह हाड़ा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को लिखे पत्र में ग्रामवासियों ने मांग की है कि प्रधान को पद से हटाया जाए।
आरोपों में शामिल हैं:
196560 रुपये का फर्जी भुगतान स्ट्रीट लाइट के लिए, जो लगाई ही नहीं गईं, और 70950 रुपये मरम्मत के नाम पर।
99650 रुपये का भुगतान पानी के टैंकर की मरम्मत के लिए, जो नहीं हुई।
किशनीपुरवा में पुलिया निर्माण और मोमीकरण कार्य न होना।
ई-रिक्शा का दुरुपयोग और खराब हालत।
नाली सफाई और तालाब से मिट्टी निकालकर 113015 रुपये का अवैध भुगतान।
मुख्यमंत्री आवास योजना में घोटाला, जिसमें ग्रामवासियों से 1000-5000 रुपये अवैध वसूली।
हैंडपंप मरम्मत के फर्जी बिल, जबकि ग्रामवासी चंदा देकर मरम्मत कराते हैं।
ग्रामवासियों का कहना है कि प्रधान और उनके गुंडों द्वारा धमकियां दी जा रही हैं। पूर्व में शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामवासी उच्चस्तरीय जांच और प्रधान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *