February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गर्भवती महिला की हुई मौत, मृतक के भाई ने ससुरारी जनों पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप,बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लागाया न्याय की गुहार

1 min read
Spread the love

बांदा

में दहेज की मांग को लेकर एक गर्भवती महिला की जहर देकर हत्या का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

उन्नाव के भगवंत नगर निवासी मोहनी सिंह उर्फ खुशबू (20) की शादी 24 फरवरी 2025 को अंकित बेलदार से हुई थी। माता-पिता की मृत्यु के बाद भाई ने अपनी क्षमता अनुसार दहेज दिया था।

शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पति अंकित, ससुर छोटेलाल, सास गीता और ननद मधु एक मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 27 अगस्त को शाम 5 बजे मोहनी ने अपने भाई को फोन कर बताया कि ससुराल वाले उसे और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को जहर देकर मारना चाहते हैं।

कुछ घंटों बाद मामा का फोन आया कि मोहनी की हालत गंभीर है। भाई जब ससुराल पहुंचा तो मोहनी की मृत्यु हो चुकी थी। 28 अगस्त को पोस्टमार्टम हुआ। लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। आरोप है कि आरोपी दबंग और पैसे वाले हैं। पीड़ित भाई को पुलिस थाने से बार-बार भगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *