उत्तर प्रदेश सहकारी समिति के कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को 23 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा जिलाधिकारी ज्ञापन
1 min readबांदा
बांदा में उत्तर प्रदेश सहकारी समिति के कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को 23 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। सहकारी समितियां (पैक्स) किसानों को उर्वरक और कृषि ऋण वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
समिति के कर्मचारी कम वेतन में भी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। लेकिन प्रशासनिक सहयोग की कमी के कारण विषम परिस्थितियों में काम करने को मजबूर हैं। इससे कर्मचारी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।
प्रमुख मांगों में सभी बी पैक्स कर्मचारियों को मानक वेतन, डिमांड के अनुसार उर्वरक की उपलब्धता और निलंबित कैडर सचिवों की बहाली शामिल है। साथ ही बकाया वेतन भुगतान की भी मांग की गई है।
कर्मचारियों ने उर्वरक वितरण के दौरान पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि वितरण नियुक्त अधिकारियों की उपस्थिति में ही किया जाए। उर्वरक के दोबारा वितरण की जांच के लिए उचित सॉफ्टवेयर की व्यवस्था की मांग भी की गई है।
यूनियन ने चेतावनी दी है कि 15 दिन में मांगों का समाधान नहीं होने पर सभी समिति कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।

