April 4, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

लोगों ने ग्राम पंचायत ऐलाव में हुए भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

1 min read
Spread the love

बांदा

जिला बांदा के ग्राम पंचायत ऐलाव, ब्लॉक महुआ, तहसील नरैनी के निवासियों ने ग्राम प्रधान शांति देवी, पंचायत मित्र विष्णु, सचिव रोहित पटेल और एडीओ पंचायत केदार नाथ पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और गरीबों को आवास आवंटन में अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को एक आवेदन सौंपकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन में ग्रामीणों राजू, बलदेव, अशोक कुमार, रामप्रसाद, राजाराम, अवधेश, प्रवेंद्र कुमार और लालबाबू ने बताया कि ग्राम प्रधान शांति देवी और पंचायत मित्र विष्णु ने विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की हैं।
आरोप है कि शिवरतन के घर से बच्चा के खेत तक आरसीसी कार्य केवल कागजों पर दिखाकर फर्जी भुगतान लिया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस घोटाले में सचिव रोहित पटेल और एडीओ पंचायत केदार नाथ भी शामिल हैं।
आवेदकों ने बताया कि इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन से लेकर कृषि अधिकारी तक कई बार की जा चुकी है, लेकिन बार-बार आदेश जारी होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने मांग की है कि किसी सक्षम और निष्पक्ष अधिकारी से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और सरकारी धन की रिकवरी की जाए।
अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर इस मामले को उजागर किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित और पारदर्शी जांच की गुहार लगाई है, ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके और गलत तरीके से हड़पे गए सरकारी धन की वसूली हो सके।
जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारियों से इस मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है, ताकि ग्रामीणों को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *