परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम और समाजसेवियों द्वारा 03 परिवारों को बिखरने से बचाया,आपसी मतभेद को भूल खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार
1 min readबांदा

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में परिवार परामर्श केन्द्र बांदा पुलिस टीम और समाजसेवियों द्वारा परिवारिक आपसी झगड़े को समाप्त कराकर सुलह कराते हुए 03 परिवारों को टूटने से बचाया ।
आवेदिका 1- ममता पुत्री नत्थू निवासी बडोखर खुर्द थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ने अपने पति कमलेश पुत्र रामशरण निवासी देविन नगर थाना नरैनी जनपद बांदा, 2- रजुलिया पुत्री भोला निवासी सिकलोढी थाना बिसंडा ने अपने पति चुन्नु पुत्र केशन निवासी पिपरी मजरा ओरन थाना बिसंडा तथा 3- विनीता वाल्मीकि पुत्री लक्ष्मण निवासी जानकी कुण्ड जनपद सतना (म0प्र0) ने अपने पति दिलीप वाल्मीकि पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम मोतियारी थाना नरैनी जनपद बांदा के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया गया था ।* जिस पर परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम व समाजसेवियों द्वारा पति-पत्नी व उनके परिवारों को बुलाकर व्यक्तिगत व संयुक्त रुप से सुना गया एवं निष्पक्षता से मध्यस्थता की भूमिका निभाई तथा पारिवारिक, भावनात्मक एवं सामाजिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया गया । आपसी सुलह होने पर परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा परिवार को आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने व किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच किए पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र या नजदीकी थाने पर सम्पर्क करने हेतु सलाह दी गयी ।
