April 4, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी के अवसर पर जिला स्तरीय खोखो और फुटबॉल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता

1 min read
Spread the love

प्रतापगढ़

यूपीएस चांदपुर खोखो में और एंथोनी कॉलेज फुटबॉल में बना विजेता

पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मशताब्दी के अवसर पर जिला स्तरीय खोखो बालिका और फुटबॉल बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय में किया गया.,

प्रतियोगिता का शुभारम्भ विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य ने किया.

जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ने पुष्पगुच्छ देकर विधायक का स्वागत किया.

खोखो प्रतियोगिता का पहला मैच यूपीएस मांधाता और गोमती ग्लोबल के बीच खेला गया.

यूपीएस मांधाता के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 अंक के मुकाबले 19 अंक अर्जित करके मुकाबले को अपने नाम किया.

,दूसरा मैच बीएसएस अकादमी और आत्रेय अकादमी के बीच खेला गया.

जिसमें बीएसएस अकादमी ने 2 के मुकाबले 3 अंक अर्जित करके मुकाबले अपने नाम किया.

तीसरा मैच यूपीएस चांदपुर गौरा और बीएसएस अकादमी के बीच खेला गया.

यूपीएस चांदपुर गौरा ने 0 के मुकाबले 01 अंक अर्जित करके फाइनल में प्रवेश किया. ,

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला यूपीएस चांदपुर गौरा यूपीएस मल्हूपुर मांधाता के बीच खेला गया.

फाइनल मुकाबला बेहद ही कांटे की टक्कर का हुआ जिसमें यूपीएस चांदपुर गौरा ने 4 के मुकाबले 6 अंक अर्जित करके विजेता बनने का गौरव हासिल किया.

खो खो एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष व जिला व्यायाम शिक्षक रामकुमार सिंह की देख रेख में व इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक के रूप में पवन कुमार,राम बहादुर पॉल,विमल कुमार,कपिल गिरी,शैलेश सिंह,सुशील कुमार सिंह, दिव्या शाहू, दुर्गेश तिवारी,विनीत मिश्रा,सुधा शुक्ला रहे.

फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच कैपिटल पब्लिक स्कूल लालगंज और केडी यादव रमापुर रानीगंज के मध्य खेला गया,

जिसमें कांटे की टक्कर में निर्धारित समय में दोनों टीम बराबरी पर रही मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से किया गया जिसमें केडी यादव इंटर कॉलेज रामा पुर रानीगंज ने 3- 1 से विजई रही।

दूसरा मैच पूर्व माध्यमिक विद्यालय मल्हूपुर मांधाता और एंथोनी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें एंथोनी 1 – 0 से विजई रही।

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल स्टेडियम B और केडी यादव रमापुर रानीगंज के मध्य खेला गया।

जिसमें स्टेडियम B 3 – 0 से विजई रही।

अरनव अग्रहरि ,अक्षत प्रताप सिंह ,मोहम्मद जिगर ने एक-एक गोल किया दूसरा सेमीफाइनल एंथोनी और स्टेडियम ए के मध्य खेला गया।

जिसमें कांटे की टक्कर में दोनों टीम में एक-एक गोल की बराबरी पर रही मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से किया गया।

जिसमें एंथनी ने 3- 2 से विजय प्राप्त की टीम का फाइनल मैच एंथोनी और स्टेडियम B के मध्य खेला गया ,

जिसमें एंथोनी ने 0 के मुकाबले 3 गोल से विजेता होने का गौरव हासिल किया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायक के रूप में बुद्ध प्रकाश, मोहम्मद सुफैल,आशुतोष सिंह ,अजय कुमार, सौरभ प्रताप सिंह ,सोमनाथ यादव, अरविंद कुमार, जानी रहे ।

जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज अधिकारी ने खिलाड़ियों को अपनी तरफ से शुभकामना दी।

इस मौके पर उप खेल अधिकारी और ताइक्वांडो प्रशिक्षक रंजीत यादव,पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला,पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, निखिल राणा, विक्रम प्रताप सिंह,अनिल टोप्पो, प्रभात श्रीवास्तव, सूरज मिश्रा, अखिलेश प्रताप सिंह आदि फुटबॉल प्रेमी समेत बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *