प्रभारी मंत्री ने कांस्टेबल संदीप शर्मा के घर पहुंच कर शोक किया व्यक्त, परिजनों को बंधाया ढांढस
1 min read
धौलपुर
गृह राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढम शनिवार को धौलपुर दौरे पर रहे । इस दौरान वह सड़क हादसे में मृत पुलिस कांस्टेबल चालक संदीप शर्मा के घर पहुंचें। प्रभारी मंत्री ने कानि. संदीप शर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया। इस दौरान शोक संतप्त परिवार को ढांढस बांधते हुए उन्होंने कहा कि संदीप शर्मा हमारे परिवार का सदस्य था, उसकी कमी हमें खलेगी, उनके जाने के बाद हम परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने भी पुलिस कांस्टेबल चालक संदीप शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया।
विजय कुमार शर्मा ब्यूरो प्रमुख राजस्थान

