February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे दरोगा जी, एक बाइक पर तीन सवारों संग पहुंचे कलेक्ट्रेट

1 min read
Spread the love


सुल्तानपुर।

जहां आम जनता की गाड़ियों की पीछे से फोटो खींचकर चालान करने वाली साधुवेश धारी यातायात पुलिस सक्रिय रहती है, वहीं खुद खाकी वर्दीधारी ही नियम तोड़ते नज़र आए। मामला कलेक्ट्रेट स्थित बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट कोर्ट का है, जहां एक दरोगा बाइक पर दो महिलाओं को बैठाकर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, बीच में बैठी महिला एक पीड़िता थी।

नियम के मुताबिक, किसी भी महिला से पूछताछ या पेशी महिला आरक्षी की मौजूदगी में होनी चाहिए, लेकिन यहां दरोगा जी ने ट्रैफिक नियम और कानून दोनों को ताक पर रख दिया। हैरानी की बात यह है कि आम नागरिकों का चालान करने में तत्पर पुलिसकर्मी अपने ही साथियों पर कार्यवाही करने से बचते हैं। अब देखना होगा कि इस घटना पर कोई कार्यवाही होती है या पीड़िता इसी तरह दो बाइक सवारों के बीच पिसती रहेगी।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *