पूराकलंदर के मसौधा द्वितीय जिला पंचायत सदस्य पर एक और गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
1 min readअयोध्या
पूराकलंदर के मसौधा द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य रहे मान सिंह पर एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया
बताते चले जिला पंचायत सदस्य मान सिंह पर बीते माह 5 गंभीर मुकदमा दर्ज हुआ है जिसमे लूट डकैती समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ जिसकी जांच एस आई टी एवम अन्य लोग कर रहे है जिसपर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्य मान सिंह एवम उनके कुछ सहयोगी के खिलाफ फिर पुनः बृहस्पतिवार को डकैती समेत कई गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज हुआ!
वही पूराकलंदर के कुछ पुलिस कर्मी भी मान सिंह से रिश्ते के संदेह में थे जिन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया और कुछ अभी भी संदेह के घेरे में है!
वही बृहस्पतिवार को एक शिकायत के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मान सिंह समेत कई के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज् कर लिया गया!

