February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आवासीय भूमि पट्टा मिलने से बाढ़ प्रभावित लोगों का हो सकेगा पुनर्वास :- जिला कलक्टर

1 min read
Spread the love

आवासीय भूमि पट्टा मिलने से बाढ़ प्रभावित लोगों का हो सकेगा पुनर्वास – जिला कलक्टर
राजाखेड़ा के चीलपुरा मे ग्राम स्तरीय जनसुनवाई आयोजित
धौलपुर

चम्बल नदी में बाढ़ आने से धौलपुर जिले के कई गाँवों में भारी तबाही हुई। अनेक परिवारों के मकान टूट गए और लोग बेघर हो गए। राजाखेड़ा के कई गावों में इस बाढ़ से कई परिवार विस्थापित हो गए है। इन विस्थापित परिवारों के लिए आवासीय भूमि पट्टा आवंटित किया जाएगा, ताकि वे स्थायी रूप से पुनर्वासित हो सकें। जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने यह बात राजाखेड़ा के बाढ़ प्रभावित गाँव चीलपूरा में आयोजित जनसुनवाई के दौरान कही। जिला कलक्टर ने जन जनसुनवाई के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों की पीड़ा को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित चीलपूरा और बक्सपूरा का सर्वे करवाया जा रहा है। इस सर्वे में उन परिवारों की सूची तैयार की जा रही है, जिनके घर पूरी तरह से बह गए हैं या रहने योग्य नहीं बचे। भूमि पट्टा वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से की जाएगी ताकि कोई भी वास्तविक बाढ़ प्रभावित परिवार वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि भूमि पट्टा मिलने के बाद प्रभावित परिवार अपने नाम से मकान बना सकेंगे और सरकारी आवास योजनाओं का लाभ ले पाएंगे। इस दौरान सीईओ जिला परिषद ए एन सोमनाथ ने ग्राम विकास अधिकारी को सभी पात्र परिवारों का पूर्ण पारदर्शिता से सर्वे कर सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों को आवासीय भूमि पट्टा मिलने से वह सुरक्षित स्थान पर अपना स्थायी आवास बना सकेंगे।
आमजन के परिवादों का हो समयबद्ध समाधान

ग्राम पंचायत चीलपुरा में आयोजित हुई ग्राम स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी ने ग्रामीणों के परिवादों को सुना। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को आमजन के परिवादों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान आंगनबाड़ी के जर्जर भवन का परिवाद मिलने पर उन्होंने सीडीपीओ और सहायक अभियंता को भेज कर मौका मुआयना करवाया तथा जर्जर भवन तुड़वा कर मनरेगा स्वीकृति के माध्यम से भवन का पुननिर्माण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने निराश्रित गोवंश को चारागाह भूमि में छोड़ने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जलभराव, खरंजा निर्माण, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के कुल 65 परिवाद प्राप्त हुए। जन सुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी वर्षा मीणा सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *