आशान्वित जिला कार्यक्रम एवं आशान्वित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न
1 min readसभी सूचकांकों में सतत सुधार करने के लिए दिए आवश्यक निर्देश
आशान्वित जिला कार्यक्रम एवं आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित
धौलपुर राजस्थान
नीति आयोग के आशान्वित जिला कार्यक्रम, आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के संबंध में जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान नीति आयोग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि नीति आयोग के लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला कार्य कार्यक्रम लागू होने के बाद आकांक्षी जिलों में आमूल-चूल बदलाव आए हैं। आकांक्षी जिलों में भी सामान्य जिलों की भांति हर क्षेत्र में विकास और सुविधाओं का मूलभूत विस्तार हुआ है। मनरेगा के तहत वृक्षारोपण के कार्यां को भी प्राथमिकता दी जाये। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के मंशा के अनुरूप हर घर स्वच्छ जल पहुंचे, इस उद्देश्य से जल जीवन मिशन का सफल क्रियान्वयन किया जाये। उन्होंने संबंधित जिला स्तरीय एवं आशान्वित ब्लॉक बसेड़ी के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ आशान्वित जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के विभिन्न क्षेत्रों के इंडिकेटर्स की प्रगति पर चर्चा की। जिला कलक्टर ने कम प्रगति वाले संकेतकों में आगामी माह में सुधार किए जाने हेतु भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी सूचकांकों में सतत सुधार हेतु निर्देशित किया। उन्होंने स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के सूचकांकों की गहन एवं बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने प्रसव पूर्व जांच, आंगनबाड़ियों एवं विद्यालयों में पेयजल के साथ-साथ फंक्शनल टॉयलेट, संस्थागत प्रसव, रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच, 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में पोषण स्तर इत्यादि पर विशेष बल दिया एवं सभी इंडिकेटर्स पर सतत सुधार हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। विद्यालयों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग धीरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

