February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जेल से छूटने के बाद फिर गांव में दहशत फैला रहा अपराधी

1 min read
Spread the love

जेल से छूटने के बाद फिर गांव में दहशत फैला रहा अपराधी

आधा दर्जन मुकदमों के बाद भी बेलगाम दबंग, पुलिस की नर्मी पर सवाल

नशे की आड़ में अश्लीलता और धमकी, ग्रामीणों पर दबंगई का खौफ

सुलतानपुर।

देहात कोतवाली क्षेत्र के इस्लामगंज निवासी भीम प्रकाश पुत्र सुखनंदन की दबंगई से ग्रामीण सहमे हुए हैं। चोरी के मामले में वांछित अपराधी जेल से छूटने के बाद फिर उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहा है। आरोप है कि वह अक्सर शराब पीकर गांव में घूमता है और गाली-गलौज करते हुए किसी से भी उलझ जाता है। विरोध करने वालों को मारपीट व धमकी देने से भी नहीं चूकता।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ देहात कोतवाली में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। इसके बावजूद पुलिस अधिकतर मामलों को हल्की धाराओं में दर्ज कर 151 की कार्यवाही कर मामले को निपटा देती है। लोगों ने बताया कि आरोपी अनुसूचित जाति का लाभ उठाकर गैर बिरादरी के लोगों से जानबूझकर उलझता है। शिकायत करने पर उल्टा पीड़ितों के खिलाफ ही 151 की कार्रवाई कर दी जाती है। यही वजह है कि लोग उसकी दबंगई सहने को मजबूर हैं।
सोमवार की देर रात भी आरोपी बाइक से बाजार और गांव की गलियों में घूम-घूमकर हंगामा करता रहा। व्यापारियों की दुकानों के सामने खड़े होकर अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे ग्राहक दूर भाग गए। उसकी हरकतों से लोग हैरान हैं और गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लम्भुआ सीओ अब्दुस्सलाम खान ने बताया कि, मामला संज्ञान में आया है, जल्द ही सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *