शहर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा, आमजन को दिया संदेश, आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस का भव्य फ्लैग मार्च
1 min readआगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस का सुल्तानपुर में भव्य फ्लैग मार्च
सुलतानपुर।

आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में सोमवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में पुलिस बल, पीएसी व यातायात पुलिस शामिल रही। अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस दौरान लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और त्यौहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।
