डीएम व सीडीओ द्वारा संयुक्त रूप से साधन सहकारी समिति लि0 अठैसीनार्थ वि0ख0 जयसिंहपुर का किया औचक निरीक्षण
1 min readडीएम व सीडीओ द्वारा संयुक्त रूप से साधन सहकारी समिति लि0 अठैसीनार्थ वि0ख0 जयसिंहपुर का किया गया औचक निरीक्षण।
सुलतानपुर जिलाधिकारी कुमार हर्ष, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक व प्रशिक्षु आई.ए.एस. रिदम आनन्द द्वारा परिसर से लगे साधन सहकारी समिति लि0 अठैसीनार्थ विकास खण्ड जयसिंहपुर, सुलतानपुर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान समिति में उपलब्ध खाद के स्टॉक व स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया गया, जो सही पाया गया। लाइन में लगे किसान भाईयों से खाद के दाम की ओवर रेटिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। उपस्थित कृषकों द्वारा खाद के दाम सही बताये गये। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सचिव को निर्देशित किया गया कि खाद का वितरण समय पर कराना सुनिश्चित करें, कृषकों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये।

