डीएम व सीडीओ द्वारा संयुक्त रूप से जल जीवन मिशन(ग्रामीण) के अन्तर्गत निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का किया औचक निरीक्षण
1 min readडीएम व सीडीओ द्वारा संयुक्त रूप से जल जीवन मिशन(ग्रामीण) के अन्तर्गत निर्माणाधीन पेयजल परियोजना इटकौली वि0ख0 कूरेभार का किया गया औचक निरीक्षण।
सुलतानपुर
जिलाधिकारी कुमार हर्ष, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक व प्रशिक्षु आई.ए.एस. रिदम आनन्द द्वारा जल जीवन मिशन(ग्रामीण) के अन्तर्गत निर्माणाधीन पेयजल परियोजना इटकौली वि0ख0 कूरेभार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा ट्यूबेल, बोरिंग, पम्प हाउस, अवर जलाशय, पम्पिंग प्लांट, बाउण्ड्रीवाल, सोलर पैनल आदि के तकनीकी कार्यों का अवलोकन किया गया।
अब तक कुल 65 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उक्त पेयजल परियोजना की कुल निर्माण लागत 299.93 लाख है। उक्त पेयजल परियोजना से लगभग 3124 लोगों को पेयजल आपूर्ति की जा जायेगी।
जिलाधिकारी महोदय के निरीक्षण के दौरान उक्त कार्य के अन्तर्गत-ट्यूबेल, पम्प हाउस, बोरिंग, पम्पिंग प्लांट का कार्य पूर्ण पाया गया। अवर जलाशय के स्लैब का कार्य पूर्ण पाया गया। सप्लाई लाइन 15.08 कि0मी0 के सापेक्ष 9.25 का कार्य पूर्ण कर लिया गया। सोलर पैनल व बाउण्ड्रीवाल का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अवशेष कार्य के सम्बन्ध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक्सईन जल जीवन मिशन को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरन मौके पर किसी भी श्रमिक के मौजूद न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गयी।

