February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

ब्लाक एवं पंचायत स्तर पर 10 दिवसीय विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

1 min read
Spread the love


सुल्तानपुर

निदेशक, महोदया महिला कल्याण उ0प्र0 के निर्देश के अनुपालन में एवं वी0पी0 वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुलतानपुर के कुशल निर्देशन में ’’संकल्प हब फार इम्पावरममेंट आॅफ वूमेन योजना’’ के अन्तर्गत सितम्बर माह में जनपद, ब्लाक एवं पंचायत स्तर पर दिनांक 02.09.2025 से 12.09.2025 तक 10 दिवसीय विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जाना है जिसके अनुपालन में आज दिनांक 02.09.2025 के क्रम में कार्यालय-बाल विकास परियोजना, ब्लाक दूबेपुर जनपद सुलतानपुर में बाल विकास परियोजना अधिकारी ममता नायक की अध्यक्षता में विशेष जन जागरुकता एवं क्षमता निर्माण सत्र (महिला केन्द्रित योजनाओं व नीतियों पर) का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा उपस्थित आंगनवाडी कार्यकत्रियों एवं ग्रामीण महिलाओं को महिला केन्द्रित योजनाओं, नीतियों, कानूनो के बारे में विस्तार से बताया गया। रेखा गुप्ता, जिला मिशन समन्वयक द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों के प्रति जागरुक किया गया ताकि महिलायें सशक्त होकर अपने सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिक स्तर को बढ़ा सके इसी क्रम महिलाओं की सुरक्षा के लिये कानून जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम-2005, कार्य स्थल पर महिलाओं का लैगिंक उत्पीड़न अधिनियम-2013 तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरुक किया गया। सरोज यादव, जेंडर स्पेशलिस्ट द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे-181,1090,1098,112,108 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
इस जागरुकता कार्यक्रम में श्रद्वा श्रीवास्तवा, प्रधान सहायक, प्रेरणा उपाध्याय, ब्लाॅक काॅर्डिनेटर, विपिन कुमार, कश्यप व आंगनवाडी कार्यकत्रियां, सहायिका व ग्रामीण महिलायें उपस्थिति रही।

कार्यालय-जिला प्रोबेशन अधिकारी सुलतानपुर।
पत्रांक /जि0प्रो0/भ्म्ॅ/2025-26, दिनांक-
प्रतिलिपि- जिला सूचना अधिकारी, सुलतानपुर को इस अनुरोध के साथ प्रेषित है कि समस्त दैनिक समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित कराने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *