पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, धौलपुर में फर्जी IPS अफसर गिरफ्तार
1 min read
राजस्थान धौलपुर

फर्जी IPS अफसर गिरफ्तार
राजस्थान के धौलपुर में बुधवार को एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। जो IG स्तर की रैंक ADG के साथ नीली बत्ती लेकर रौब झाड़ रहा था। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी 45 वर्षीय सुप्रियो मुखर्जी के रूप में हुई है। नीली बत्ती कार, नकली आईडी और हथियार के साथ घूम रहा था। इनकी गाड़ी से एयर साउंड पिस्टल, एक एयर रिवॉल्वर, एक एयर गन, दो एयर राइफल, 138 पैलेट कारतूस, दो मोबाइल, दो लैपटॉप, एक टैबलेट और चार फर्जी आईडी कार्ड मिले हैं। पुलिस जांच में पकड़ा गया और जेल भेजा गया।
