पुलिस की दोहरी मुहिम,जनता की सुनवाई और बैंक सुरक्षा पर कड़ा पहरा
1 min read
सहारनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के नेतृत्व में जनपद पुलिस एक साथ जनता की समस्याओं और उनकी सुरक्षा पर खास ध्यान दे रही है- सभी SHO/SO अपने-अपने थानों पर “जनसुनवाई” कर रहे हैं, जहां फरियादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना जा रहा है और शिकायतों का तत्काल व नियमानुसार निस्तारण कराया जा रहा है- इससे जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो रहा है- इधर, सुरक्षा मोर्चे पर भी पुलिस पूरी तरह सतर्क है- बैंकों और एटीएम के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है- बैंक सुरक्षा उपकरणों की जांच कर तैनात सुरक्षा कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में ढिलाई न बरती जाए- पुलिस की यह सक्रियता अपराध नियंत्रण और आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में सख्त और कारगर कदम साबित हो रही है।

