March 28, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सट्टे के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दशकों से बचता आ रहा नेटवर्क ढहा, सट्टा किंग मुल्ला टोनी गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

सहारनपुर

Oplus_131072

लंबे समय से शहर में सट्टे के अवैध कारोबार का काला साम्राज्य फैला हुआ था जिसका सरगना एक सट्टा किंग था- जिस पर आखिरकार थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने शिकंजा कस दिया- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल तथा क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम अशोक कुमार सिसोदिया की देखरेख में मंडी प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को हुई कार्रवाई ने पूरे शहर में हलचल मचा दी- पुलिस टीम ने पीर वाली गली न0 16, थाना मण्डी क्षेत्र से कुख्यात सट्टा खाईबाड़ी करने वाले सट्टाकिंग जिशान उर्फ मुल्ला टोनी पुत्र जहीर अहमद उर्फ मजनू और उसके साथी फैसल उर्फ मन्तशा पुत्र जिशान को दबोच लिया- आरोपियों के कब्जे से 01 पेन, डायरी, सट्टे के पर्चे और नगद ₹31,500 बरामद किए गए- दोनों के विरुद्ध थाना मण्डी में मु0अ0स0 338/2025 धारा 13 जी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है- मुल्ला टोनी को क्षेत्र का “सट्टा किंग” कहा जाता है- जिसका नेटवर्क वर्षों से सक्रिय था जिसे तोड़ना मुमकिन ही नही ना मुमकिन था, लेकिन थाना मंडी इंस्पेक्टर बीनू सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ सट्टाकिंग मुल्ला टोनी के कारोबार को ध्वस्त कर दिया है- सूत्रों के अनुसार, दशकों से पुलिस कार्रवाई से बचते आ रहे इस गिरोह ने इलाके में गहरी जड़ें जमा रखी थीं- मगर इस बार एसएसपी आशीष तिवारी के कड़े निर्देश और इंस्पेक्टर बीनू सिंह की रणनीति ने पूरा खेल बिगाड़ दिया- पुलिस अब सट्टा किंग मुल्ला टोनी के पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है- यह कार्रवाई न केवल सहारनपुर पुलिस की सख्ती का संदेश देती है, बल्कि अवैध कारोबार करने वालों के बीच दहशत भी पैदा कर रही है- शहरवासियों का कहना है कि अगर इसी तरह कार्रवाई जारी रही तो सट्टे के इस काले कारोबार की जड़ें जल्द उखाड़ फेंकी जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *