February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर कैलाश चंद्र विश्नोई

1 min read
Spread the love

कल जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर कैलाश चंद्र विश्नोई*

राजस्थान

जिले के पुलिस अधिकारियों की लेंगे अपराध गोष्ठी एवं तत्पश्चात थाना सदर धौलपुर पर वृत्त क्षेत्र धौलपुर से जुड़े परिवादियों की करेंगे जनसुनवाई।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि कल महानिरीक्षक पुलिस रेंज, भरतपुर कैलाश चन्द्र बिश्नोई जिले के दौरे पर रहेंगे इस दौरान वे सर्वप्रथम दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक जिला मुख्यालय पर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी करेंगे जिसमें जिले के सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समस्त वृत्ताधिकारी एवं समस्त थानाधिकारीगसम्मिलित होंगे। इसके पश्चात महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर पुलिस थाना सदर धौलपुर पर दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक वृत क्षेत्र धौलपुर, जिला धौलपुर के थानों के परिवादियों की जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर, वृताधिकारी वृत धौलपुर एवं वृत धौलपुर के सभी थानाधिकारी जनसुनवाई में उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *