उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों में भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र होगी पूर्ण
1 min readउच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों में भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र होगी पूर्ण
चपरासी, रसोईया और चौकीदार इन तीन पदों की भर्ती साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी तथा अन्य सभी पदों की भर्ती मेरिट के आधार पर होगी
सुल्तानपुर
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुल्तानपुर उपेन्द्र गुप्ता ने अवगत कराया है कि उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों में भर्ती की जानी है जिसके सापेक्ष प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण किया गया तथा उनकी काउंसलिंग करवाई गई जिससे संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी पूर्वक संपन्न की जा सके।
जैसा कि सभी अवगत हैं कि चपरासी, रसोईया, चौकीदार इन तीन पदों की भर्ती साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी तथा अन्य सभी पदों की भर्ती मेरिट के आधार पर की जाएगी जिसमे लगभग 1500 से अधिक आवेदनों का परीक्षण किया गया जिसकी एक आनंतिम(intrim) सूची जारी की जाएगी और एक सप्ताह का समय दिया जाएगा कि अपनी आपत्ति को दे सकें। उसके बाद एक अंतिम सूची जारी की जाएगी और मेरिट के आधार पर चयन का कार्य संपादित कर दिया जाएगा।

