February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आल्हा गायन कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान रहे मौजूद

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेवना पूरे भरतपुर में आल्हा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान थे।

जगन्नाथ मिश्रा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मरूई गणेशपुर के आल्हा गायक सियाराम प्रधान ने आल्हा गायन किया। मजीरे पर राजकुमार मौर्य और मनोज सिंह ने साथ दिया। ढोलक वादक रजाबहादुर सिंह ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में आल्हा का ब्याह और मैना गढ़ की लड़ाई का वर्णन किया गया। मिश्र परिवार की ओर से प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। दूर-दराज से आए लगभग 500 श्रोताओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।
देवेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ शल्ले भैया अध्यक्ष संतोष सिंह मधुमेह विषेशज्ञ डॉ मनोज तिवारी, सरयू प्रसाद दुबे जिला उपाध्यक्ष, अजय सिंह, सुशील कुमार प्रधान, जामवंत, बलदेव तिवारी रिंकू मिश्रा विजय मिश्रा, व अन्य लोग मौजूद रहे।।


राकेश कुमार मिश्र मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *