प्रज्ञान पांडेय का प्रतिष्ठित एआई कंपनी एनवीडिया में 48 लाख के पैकेज पर चयन
1 min readअयोध्या

अमानीगंज क्षेत्र के रायपट्टी पूरे मंशा मिश्र गांव निवासी शिक्षक सूर्यभान पांडेय के बेटे प्रज्ञान पांडेय ने अपनी सफलता का परचम लहराकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।विश्व की प्रतिष्ठित एआई कंपनी एनवीडिया ने 48 लाख रुपए वार्षिक के पैकेज पर उनका चयन किया है।प्रज्ञान की कामयाबी से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े प्रज्ञान बचपन से ही मेधावी रहे हैं।उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा राम जानकी बालिका इंटर कॉलेज रामनगर से तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा उदया पब्लिक स्कूल अयोध्या से अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।बीटेक की प्रवेश परीक्षा में भी उनकी अच्छी रैंक थी।वर्तमान में वे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रुड़की से बीटेक कर रहें हैं।अध्ययन के दौरान ही एनवीडिया कंपनी ने उनका कैंपस सिलेक्शन किया है।एनवीडिया अमेरिका की विश्व स्तरीय एआई कंपनी है।धार्मिक प्रवृत्ति के शिक्षक पिता सूर्यभान पाण्डेय ने बेटे की इस सफलता को ईश्वर का प्रसाद बताया है।उनकी माता रेनू पाण्डेय ग्रहणी है। उनके बाबा राम मूर्ति पाण्डेय भी सेवा निवृत्त शिक्षक है।उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
