February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

क्षेत्रवासियों से मिल विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने जाना हाल। हर संभव मदद का दिलाया भरोसा

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

क्षेत्रवासियों से मिल विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने जाना हाल। हर संभव मदद का दिलाया भरोसा।

सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने आज भी भ्रमण कर लोगों का हाल चाल लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, साथ ही लोगों के दुःख दर्द में शरीक हो उन्हें अपनत्व का अहसास भी करवाया। शुरुआत विधायक विनोद सिंह ने सराय गोकुल गांव से की, जहां विश्वकर्मा समाज के लोगों से वे रूबरू हुए। इस दौरान उनसे मुलाकात कर हाल चाल लिया, साथ ही उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद वे चौकिया गांव पहुंचे और प्रधान अमर सेन सिंह के पिता के निधन पर परिवार वालों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद विनोद सिंह रामदासपुर गांव पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर हाल चाल लिया। क्षेत्रवासियों से जुड़ी जन समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में शोषित वंचित लोगों की मदद करना है, जिसके लिए वे हमेशा तैयार हैं। सरकार ने तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, हमें उन योजनाओं का लाभ उन्हें दिलवाना है। यदि इसमें कोई परेशानी आ रही है तो उससे अवगत करवाएं ताकि तत्काल उसे सुलझाया जा सके।

इसके पहले वे कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कैंप कार्यालय पर जनता जनार्दन से रूबरू हुए। क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को उन्होंने धैर्य पूर्वक सुना और उसका निस्तारण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *