February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में दुर्घटना में घायल गौवंशों का इलाज किया

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर के गहनाग बाबा मंदिर के निकट अयोध्या-रायबरेली फोरलेन पर सलोनी मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो गोवंशों का इलाज पशु चिकित्साधिकारी के देखरेख में हुआ। शुक्रवार को शाम के समय सड़क की मुख्य लेने पर घायल अवस्था में दुर्घटना का शिकार हुए गोवंश तड़प रहे थे तभी उधर से गुजर रहे समाजसेवी वकार अहमद ने उनको इन हालातो में देखा तो उन्होंने इसकी सूचना फोरलेन पर पेट्रोलिंग करने वाली पीएनसी कंपनी तथा मिल्कीपुर के एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार राव को दिया। एडीओ पंचायत के निर्देश पर मौके पर राहत और बचाव दल की टीम को भेजी गई। टीम ने देर शाम घायल गोवंश को फोरलेन की मुख्य लेन से हटाकर सुरक्षित स्थान पर सड़क के किनारे किया।इसके बाद मिल्कीपुर के पशु चिकित्साधिकारी शांति प्रकाश द्विवेदी की देखरेख में घायल दोनों गोवंशों का समुचित इलाज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *