February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से हिंसक सांड़ को पकड़ कर गौशाला भेजा गया 

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत मेहदौना में प्रशासन ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर लोगों पर हमला कर रहे हिंसक सांड़ को पकड़ लिया। बीते दिनों गांव के किसान शान मोहम्मद पर काले-सफेद रंग के सांड़ ने हमला किया था। जिससे उन्हें काफी चोटें आईं थीं।इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन था। ग्राम प्रधान अमान उल्ला खान ने बताया कि शनिवार को पंचायत विभाग और सफाई कर्मियों की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से सांड़ को काबू में कर लिया गया। टीम ने इस दौरान गांव में घूम रहे तीन अन्य सांड़ों को भी पकड़ा। प्रशासन ने सभी चारों सांड़ों को पलिया माफी गौशाला भेज दिया गया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *