February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस ने मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

1 min read
Spread the love

हलियापुर

सुल्तानपुर

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हलियापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना हलियापुर पुलिस टीम ने 19 अगस्त की रात पुलिस मुठभेड़ में गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हलियापुर पुलिस टीम ने अभियुक्त राम बहादुर निषाद पुत्र श्रीनाथ निषाद निवासी ग्राम पूरे जबर मजरा नारा अढनपुर थाना शहीद स्मारक भाले सुल्तान जनपद अमेठी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान थाना क्षेत्र के पुराना पुलिस चेक पोस्ट आमघाट पुराना पुल मजरा हलियापुर से दबोचा।अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर,एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के खिलाफ थाना हलियापुर में मुकदमा उ.प्र. गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत दर्ज था।थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल,उप निरीक्षक कैलाश सिंह यादव,कांस्टेबल प्रेमशंकर स्वामी,कांस्टेबल धनन्जय गुप्ता ने मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *