February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

यूरिया और खाद की उपलब्धता के दृष्टिगत विभिन्न क्षेत्रों की दूकानों का किया निरीक्षण

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व श्री एस सुधाकरन के द्वारा जनपद में यूरिया और खाद की उपलब्धता के दृष्टिगत बरौसा, Jaisinghpur, कादिपुर के IFFCO के विभिन्न दुकानों का आदि का निरीक्षण किया गया।

सबसे पहले गया कृषक सेवा केंद्र बरौंसा का निरीक्षण किया गया जहां पर यूरिया की कुल मात्रा E पोस मशीन में 9.09 मैट्रिक टन ( 202 बैग)पाई गई तथा इसका दुकान पर यूरिया के बोरियों की मात्रा का भौतिक सत्यापन भी किया गया। जो की सही पाया गया तथा उसे दुकान पर किसी प्रकार की अनियमितताएं नहीं पाई गई।

दुकान पर खाद खरीदने हेतु आए हुए किसानों से वार्ता भी की गई कि किसी से ज्यादा मूल्य में खाद तो बिक्री नहीं की गई? इस पर किसी किसान के द्वारा नकारात्मक बात नहीं कही गई। खाद विक्रेता को किसी भी प्रकार की ओवर रेटिंग किए जाने या खाद के साथ टैगिंग नहीं किए जाने की सख्त हिदायत दी गई।

दूसरे निरीक्षण स्थल इफको के ई बाजार जयसिंहपुर का निरीक्षण किया गया जहां पर खाद की कुल मात्रा की पोस मशीन में .945 मेट्रिक टन पाई गयी मौके पर भौतिक सत्यापन भी किया गया जो की सही पाया गया।

निरीक्षण के तृतीय स्थल कादीपुर तहसील के IFFCO के कृषक सेवा केंद् अल्देमउ नूरपुर का निरीक्षण किया गया । जहां पर मौके पर दुकान बंद पाई गई तथा ऑनलाइन स्टॉक की मात्रा 201 मेट्रिक टन ( 4446 बैग) प्रदर्शित हो रही थी लेकिन दुकान बंद होने की वजह से तथा विक्रेता के द्वारा अपना मोबाइल फोन बंद किए जाने की वजह से इसका भौतिक सत्यापन नहीं किया जा सका।
201 मेट्रिक टन की यूरिया खाद की मात्रा उक्त दुकान पर स्टॉक में ऑनलाइन प्रदर्शित हो रही थी लेकिन विक्रेता के द्वारा बिना जिला कृषि अधिकारी के पूर्व सूचना के दुकान बंद कर दिया गया था तथा मोबाइल फोन भी बंद कर दिया गया था। खरीफ में यूरिया खाद की उच्च मांग तथा अति संवेदनशील स्थिति के क्रम में यह कृत्य अत्यंत आपत्तिजनक था तथा उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा कंट्रोल एक्ट के तहत जिला कृषि अधिकारी को कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

जनपद सुल्तानपुर में खाद की उपलब्धता की समीक्षा में सहायक आयुक्त सहकारिता के द्वारा अवगत कराया गया है कि इफको के द्वारा 2600 मेट्रिक टन की रैक अगले तीन से चार दिनों में जनपद सुल्तानपुर में प्राप्त हो जाएगी जिससे समस्त सोसाइटीज को उपलब्ध करा दिया जाएगा तथा किसी भी समिति पर उर्वरक यूरिया की कमी नहीं होने पाएगी। अभी वर्तमान में निजी क्षेत्र में 3807 मेट्रिक टन तथा सहकारी की 914 टन कुल मिलाकर 4721 मेट्रिक टन urea उपलब्ध है। अगले 3 दिनों में रैक के आ जाने से सभी सोसाइटी पर urea पूरी उपलब्धता रहेगी तथा संतृप्त हो जाएगी ।

मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व श्री एस सुधाकरन के द्वारा मौके पर उपस्थित जिला कृषि अधिकारी के साथ साथ समस्त उप जिलाधिकारी को भी खाद बेचने की दुकानों होलसेल तथा रिटेल दुकानों के नियमित रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया तथा उचित मूल्य से ज्यादा ओवर रेटिंग कर बेचने वाले दुकानों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा कंट्रोल एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने तथा कार्रवाई किया जाने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *