शिक्षक ने छात्रा को पीटा, बेहोश छात्रा जिला अस्पताल रेफर, दो अन्य छात्राओं को भी मारा; ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
1 min readइंटर कॉलेज में शिक्षक ने छात्रा को पीटाः बेहोश छात्रा जिला अस्पताल रेफर, दो अन्य छात्राओं को भी मारा; ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
बीकापुर/ अयोध्या
अयोध्या जनपद के बीकापुर तहसील स्थित भारतीय इंटर कॉलेज में एक शिक्षक ने छात्रा की पिटाई की। शिक्षक की पिटाई से छात्रा सुहानी साहू बेहोश हो गई। इससे पहले सुहानी शिकायत की थी शिक्षक पढ़ाता नहीं है। शिक्षक उस्सी बात से नाराज था। शनिवार को शिक्षक ने सुहानी को डंडे से पीटा। इससे छात्रा की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। सुहानी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले जाया गया। एक घंटे तक होश न आने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अभी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जब दो अन्य छात्राएं सुहानी को बचाने आईं, तो शिक्षक ने उन्हें भी डंडे से पीटा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। उप निरीक्षक ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। परिजनों ने शिक्षक की बर्खास्तगी और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विद्यालय प्रशासन ने घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है। प्रबंधक ने कहा- जांच के बाद दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

