खेत की रखवाली करने गए किसान पर सांड ने किया हमला किसान घायल
1 min readमेहदौना में सांड़ के हमले से किसान घायल
मिल्कीपुर।
मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत मेहदौना के मजरे बेलकसर में पिछले कई दिनों से सांड़ का आतंक जारी है। खेत की रखवाली करने गए किसान शान मोहम्मद (60) पर सांड़ ने हमला कर उठाकर पटक दिया। किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े और उन्हें सांड़ के चंगुल से बचाया।
गांव में खुले घूम रहे ये सांड़ खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और किसानों पर हमला भी कर रहे हैं। गांव के निवासी रंजीत कुमार और साकिब खान आदि ने सांड़ो को पकड़ने की मांग की है।
इस संबंध में एडीओ पंचायत मिल्कीपुर सुरेंद्र कुमार राव ने कहा कि जल्द ही टीम बनाकर इन सांड़ो को पकड़कर गौशाला भिजवाया जाएगा।

