February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार,भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जन्म जयंती मनाई गई

1 min read
Spread the love

धौलपुर राजस्थान

नारी स्वास्थ्य संकल्प – प्रियदर्शिनी उड़ान

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार,
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर आज बाड़ी विधानसभा, धौलपुर में जिला महिला कांग्रेस द्वारा नारी स्वास्थ्य संकल्प – प्रियदर्शिनी उड़ान (सेनेटरी नैपकिन वितरण कार्यक्रम) का आयोजन किया गया।

इस सामाजिक पहल का नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती शिवहरे ने किया और प्रदेश उपाध्यक्ष लीना शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर हमारी महिला पदाधिकारी सीमा सिंगल, सीमा मंगल, शीला मंगल, गौरी, मानसी सहित अनेक कार्यकर्ता बहनों ने भागीदारी निभाई और बच्चियों को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए।

सभी बहनों और कार्यकर्ताओं का आभार जिन्होंने समय पर उपस्थित होकर इस पहल को सफल बनाया और बेटियों के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *