धौलपुर के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा :- राजवीर सिंह राजावत
1 min readराजस्थान

भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना ने बताया कि धौलपुर जिले के भाजपा के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी धौलपुर का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में राजस्थान भाजपा के प्रमुख नेतृत्व से घर-घर जाकर मुलाकात की और धौलपुर में संगठनात्मक गतिबिधि एवं धौलपुर को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए मुलाकात कर चर्चा की, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन विकास मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के निवास पर पहुंच कर प्रतिनिधि मंडल ने धौलपुर मचकुंड महाराज के नाम से प्रसिद्ध तीर्थराज नगरी को कृष्णा सर्किट में शामिल करने के लिए विस्तृत चर्चा की और उसमें आने वाली कठिनाइयों से मंत्री महोदय ने अवगत कराया माननीय गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हर संभव प्रयास कर धौलपुर को कृष्णा सर्किट में जोड़ने का पुरजोर प्रयास करूंगा, मंत्री ने कहा कि उनका धौलपुर से विशेष लगाव है धौलपुर के लिए सांस्कृतिक पर्यटन के क्षेत्र में और भी संभावनाओ को तलाश रहा हूं l प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर से संगठनात्मक चर्चा की और उन्होंने संगठन के लिए सुझाव दिए कृषि एवं आपदा प्रबंधन मंत्री राजस्थान सरकार किरोडी लाल मीणा से मुलाकात कर धौलपुर में आई बाढ़ आपदा से पीड़ित लोगों को अधिक से अधिक राशि एवं शीघ्र से शीघ्र मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के लिए निवेदन किया, केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल से भी प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
