February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिला स्तरीय खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति की बैठक का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक कार्यवाही-डीएम
जिला स्तरीय खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति की बैठक का हुआ आयोजन
धौलपुर,

जिला स्तरीय खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति एवं जिले में अवैध खनन की रोकथाम हेतु गठित कमेटी की बैठक जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में अवैध खनन, निर्गमन की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक कार्यवाही करने, पट्टाधारियों लाइसेंस धारकों की समस्याओं की सुनवाई कर उनके खनन गतिविधियों में अन्तरविभागीय व्यवहारिक समस्याओं का निराकरण का कार्य करने, वन संरक्षण अधिनियमो, पर्यावरण संरक्षण अधिनियमों एवं अन्य सम्बन्धित नियमों को खनन गतिविधियों में प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, उपवन संरक्षक वी चेतन कुमार, खनिज अभियन्ता पुष्पेन्द्र मीणा, पत्थर व्यापार संघ के मुन्नालाल मंगल, मंजरी फाउंडेशन से सुबोध गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *