February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

वन विभाग के अधिकारीयों के नेतृत्व में मेहदौना ग्राम पंचायत में ग्रीन चौपाल का हुआ आयोजन 

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर

ग्राम पंचायत मेहदौना में बुधवार को 4 बजे वन विभाग की ओर से ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन रेंज कुमारगंज के डिप्टी रेंजर मनोज सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि शुद्ध ऑक्सीजन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। 
वनरक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने कहा कि पेड़ों से फल, फूल, इमारती लकड़ी, पशु, पक्षियों के लिए आश्रय स्थल प्राप्त होता है इसलिए इनका संरक्षण आवश्यक है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अमान उल्ला खान ने की। इस अवसर पर आसाराम, राम मूरत, मोहम्मद अनीश, मोहम्मद निसार, ज्वाला प्रसाद, पीर मोहम्मद, हैदर अली और रिफाकत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *