February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान किया पार, जांच में जुटी इनायत नगर थाना पुलिस

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

जनपद के इनायत नगर थाना अंतर्गत रनापुर गांव में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, रीता देवी पत्नी बृजकिशोर गुप्ता 16 अगस्त को शाम 3 बजे दवा कराने फैजाबाद गई थीं। देर होने के कारण डॉक्टर को नहीं दिखा पाईं और अगले दिन भी घर नहीं लौटीं। जब 18 अगस्त को सुबह 9बजें वापस घर आईं तो देखा कि उनके दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे।

रीता देवी ने बताया कि घर का ताला खोलने पर पता चला कि कई कीमती सामान गायब है। चोरी हुए सामान में दो जोड़ी पायल, दो गुल्लक में रखे करीब 20.000रुपये नकद, एक टीवी, इमरजेंसी टॉर्च, एक सूटकेस व उसमें रखे उनकी लड़की के कपड़े शामिल हैं।
घर के दक्षिण दिशा में घर से लगभग 50 मीटर दूर झाड़ियां में सूटकेस व कुछ पुराने कपड़े बिखरे हुए मिले।
मामले की जानकारी थाना प्रभारी इनायत नगर रतन शर्मा से ली गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है फिर पंजीकृत की कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *