प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़भडिया में एक महीने से बिना डॉक्टर के चल रहा अस्पताल, मरीज परेशान
1 min readअयोध्या
मामला हैरिग्टनगंज अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़भडिया का है जहां पर एक महीने पूर्व पीएचसी पर मौजूद डॉक्टर योगेश तिवारी का ट्रांसफर कर दिया गया तब से आज तक पीएचसी बिना डॉक्टर के संचालित हो रही है वहीं एक हफ्ते पूर्व पीएचसी पर मौजूद फार्मासिस्ट का ट्रांसफर मिल्कीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कर दिया गया सोचने की बात यह है कि बिना डॉक्टर व बिना फार्मासिस्ट के पीएचसी का कार्य भार किसके कंधे पर है इस संबंध में जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बनियान के सीयूजी नंबर पर कॉल की गई तो ऑफिस के किसी कर्मचारी द्वारा बताया गया कि मुझे जानकारी नहीं है कि पीएचसी खाली पड़ी है जबकि पीएचसी पर मौजूद सभी स्टाफ का ट्रांसफर इधर से उधर कर दिया गया है। वहीं पीएचसी पर आई गर्भवती महिलाओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज टीकाकरण दिवस है और हम लोग टीका लगवाने के लिए आए थे लेकिन यहां पर ना तो डॉक्टर मौजूद है और ना ही एनम मामले की जानकारी जब सीएचसी प्रभारी हैरिंग्टनगंज डॉक्टर रविंद्र कुमार शुक्ला से फोन पर की गई तो उन्होंने बताया कि आज शाम तक ड्यूटी पर तैनात एनम से स्पष्टीकरण मांग लिया जाएगा, पीएचसी पर आए मरीज इधर से उधर भटक रहे।
पीएचसी पर आए मरीजों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि लगभग एक माह हो गया हम लोग दवा के लिए आते हैं और वापस घर लौट जाते हैं या घर से लगभग सात आठ किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज दवा लेने के लिए जाना पड़ता है। जब
अवध स्पीड न्यूज की टीम द्वारा पीएचसी का निरीक्षण किया गया तो मौके पर वार्ड बॉय दल बहादुर सिंह , स्टाफ नर्स सोनाली यादव , दाई श्यामा देवी, मौजूद मिले, पीएचसी पर आए मरीज रीता, मिथिलेश ,संगीता ,राम अवतार, विकास पांडे, उज्जवल वर्मा, शिवदास, विवेक ,अमित, कर्मवीर, व अन्य दर्जनों की संख्या में मरीज दवा लेने के लिए खड़े मिले।

