सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मातृत्व दिवस का हुआ आयोजन,47 महिलाओं की हुई जांच
1 min readसरकार द्वारा चलाई गई मातृत्व योजना में आई 47 महिलाओं की कि गई जांच।
हैरिंग्टनगंज अयोध्या

हैरिंग्टनगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। मातृत्व दिवस हर महीने 1, 9, 16 और 24 तारीख को मनाया जाता है। इस अवसर पर 47 गर्भवती महिलाओं ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई श्री कृष्ण जन्माष्टमी होने के कारण मातृत्व दिवस आज सोमवार को आयोजित किया गया
सीएचसी प्रभारी रवींद्र कुमार शुक्ला ने सभी महिलाओं की जांच की। उन्होंने विशेष रूप से एनीमिया से पीड़ित महिलाओं पर ध्यान दिया प्रभारी ने बताया कि एनीमिया वाली महिलाओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।
सभी गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई प्रभारी ने कहा कि उचित पोषण से मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों स्वस्थ रहेंगे। इससे शिशु के जन्म के समय और उसके बाद भी दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस मौके पर स्टाफ नर्स अनीता, स्टाफ नर्स आरती सिंह, स्टाफ नर्स प्रतिमा, स्टाफ नर्स सरिता, एनम कंचन मौजूद रहीं।
