February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हैरिंग्टनगंज बाजार में घर-घर लगाया गया राष्ट्रीय ध्वज

1 min read
Spread the love

हैरिंग्टनगंज अयोध्या
आज 14 अगस्त शाम 6:30 बजे से हैरिंग्टनगंज बाजार में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में हैरिंग्टनगंज मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया की अगुवाई में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत घर-घर तिरंगा झंडा लगाया गया। इस अभियान में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल दिखा। कार्यकर्ताओं ने घरों में तिरंगे वितरित किए और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गर्व का संदेश दिया। इस दौरान नेताओं ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति एकजुटता दर्शाने की अपील की। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में देशप्रेम की भावना को जागृत करना और स्वतंत्रता के मूल्यों को जीवंत रखना है। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत मिश्र, राजेश तिवारी, संजय तिवारी, विजय मिश्रा, दुर्गेश भारती, रवि मोदनवाल, मनीष अग्रहरि,हरीश तिवारी सहित दर्जनों देशभक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *