जीआई सर्वे में अवैध उगाही, जल कल में भ्रष्टाचार, गलत टैक्स से जनता का उत्पीड़न को लेकर कार्यकारिणी बैठक में मचा हंगामा
1 min readनगर निगम पर टिंकू अरोड़ा का सीधा वार – जीआई सर्वे में अवैध उगाही, जल कल में भ्रष्टाचार, गलत टैक्स से जनता का उत्पीड़न – कार्यकारिणी बैठक में मचा हंगामा
सहारनपुर

नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में मेला बजट प्रस्ताव व नवनियुक्त सदस्यों के शपथ ग्रहण के बीच माहौल तब गरमा गया जब कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए-उन्होंने कहा कि जीआई सर्वे में नगर के लोगों पर उत्पीड़न और टैक्स विभाग के कर्मचारियों द्वारा अवैध धन उगाही हो रही है-टिंकू अरोड़ा ने सेल्फ एसेसमेंट व्यवस्था को भी गलत बताते हुए कहा कि पहले से किए गए असेसमेंट के बाद नए सर्वे में गलत टैक्स लगाकर जनता और व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है-जलकल अनुभाग पर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर टेंडर देने और एक ही व्यक्ति की तीनों फर्मों को टेंडर देने के आरोप भी लगे-आरोप है कि विभागीय साठगांठ और पैसे के दम पर जांचों को दबा दिया जाता है – नगर आयुक्त और महापौर ने सभी मामलों की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया ।
