February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तिरंगा हाथों में लिए विद्यार्थियों ने दिया हर घर तिरंगा का संदेश नशामुक्त अभियान के तहत दिलाईं शपथ

1 min read
Spread the love

देश के नक्शे का पिरामिड बनाकर तिरंगा हाथों में लिए विद्यार्थियों ने दिया हर घर तिरंगा का संदेश
नशामुक्त अभियान की 5वीं वर्षगांठ मनाई, दिलाई शपथ
धौलपुर राजस्थान

हर घर तिरंगा अभियान 2 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है जिसमें अलग अलग तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर में अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना के मुख्य आतिथ्य एवं उपखंड अधिकारी धौलपुर डॉ साधना शर्मा तथा उपनिदेशक महिला बाल विकास विभाग धीरेन्द्र सिंह, सीडीपीओ भूपेश गर्ग के द्वारा वृक्षारोपण किया गया और इस अवसर पर विशिष्ट आतिथ्य में देश के नक्शे का पिरामिड बनाकर विद्यार्थियों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकार करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल का अवलोकन किया और आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा ने उपखंड अधिकारी साधना शर्मा का एवं व्याख्याता भगवान सिंह मीना ने उप निदेशक महिला बाल विकास विभाग को तिरंगा स्कार्फ पहनाकर सम्मान किया। नशामुक्त अभियान की 5वीं वर्षगांठ मनाई गई। विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई एवं अभिभावकों एवं समाज को जागरूक करने का संकल्प दिलाया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि यह अवसर न केवल नशा मुक्त भारत अभियान की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, बल्कि मादक द्रव्यों के सेवन से लड़ने के हमारे सामूहिक संकल्प की भी पुष्टि करता है। निरंतर जुड़ाव, जागरूकता और समुदाय संचालित प्रयासों के माध्यम से, नशा मुक्त भारत के स्वप्न को अधिक प्रभाव और स्थायित्व के साथ साकार किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी अशोक उपाध्याय ने सभी विद्यार्थियों को तिरंगा उपहार में दिया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर सुक्खो देवी रावत सहित अन्य मौजूद रहे।

ब्यूरो विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *