सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज का मंगलवार की शाम को सीएमओ ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को समय अवधि के भीतर दुरुस्त करने का अधीक्षक को निर्देश दिया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बनियान ने मंगलवार को सीएचसी हैरिंग्टनगंज का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ सुशील कुमार बनियान ने सीएचसी के ओ पी डी सेवाओं, इमरजेंसी सेवाओं, औषधीय निरीक्षण एवं औषधीय की उपलब्धता, लैबोरेट्री रूम, कोल्ड चेन प्वाइंट, प्रसव कक्ष, जरनल वार्ड सहित जे एसवाई वार्ड का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण में फार्मासिस्टों के रजिस्टर अपूर्ण एवं त्रुटिपूर्ण पाए गए। जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बनियान ने सीएचसी अधीक्षक डॉ रवीन्द्र कुमार शुक्ला को निर्देशित किया कि निर्धारित समय में सभी रजिस्टर पूर्ण कराए। समयावधि के भीतर रजिस्टर पूर्ण न होने पर उचित कार्यवाही करने को भी कहा है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ वी पी त्रिपाठी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

