संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
1 min readबांदा
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत के प्रेम नगर मोहल्ले में फांसी लगाकर 35 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या पूरा
मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर मोहल्ले का है यहां आज सुबह 4:00 बजे नशे की हालत में युवक ने साड़ी का फंदा गले में डालकर के फांसी लगा ली ,मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी , युवक चार भाई थे जिसमें युवक का नाम विनोद पिता पिता छेदीलाल था जो सबसे छोटा था पंचर की दुकान में काम करता था, चार भाइयों में सबसे छोटा विनोद पंचर दुकान में काम करके अपने बच्चों का भरण पोषण करता रहा जिसके दो बच्चे थे सबसे बड़ी लड़की उम्र लगभग 10 वर्ष दूसरा बेटा श्लोक जिसकी उम्र 8 वर्ष है। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

