भाजपा के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने बारुन बाजार में निकाली तिरंगा यात्रा
1 min readमिल्कीपुर।
विकासखंड मिल्कीपुर के बारुन बाजार में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा के संयोजक सुरेंद्र गिरी बाबा ने बताया कि यात्रा बारुन बाजार स्थित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से निकलकर बारुन चौराहा तक गई और फिर वापस हनुमानगढ़ी पर आकर समाप्त हुई।कार्यक्रम के व्यवस्थापक और भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवम विक्रम सिंह ने बताया कि यात्रा में युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया, डीजे की धुन पर युवाओं ने अपना राष्ट्रप्रेम प्रदर्शित किया और देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत नजर आए।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कुचेरा संदीप कोरी, जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा, ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह गुड्डू, लल्लन दुबे, कैलाश जायसवाल, शीतला प्रसाद तिवारी, सरोज मिश्रा, अजय कुमार, आदित्य पांडेय, अजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

